राजस्व विभाग में 31,290 कर्मचारियों की होगी नियुक्ति

पटना . राजस्व विभाग में 31,290 कर्मचारियों की नियुक्ति होगी. मंगलवार को कैबिनेट ने भी इसकी मंजूरी दे दी है. जमीन संबंधी काम के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में कर्मचारियों की काफी कमी है. विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के 1203, सर्वेक्षक अंचल निरीक्षक सह कानूनगो के 2297, विशेष सर्वेक्षण अमीन के 22966, लिपिक-विशेष लिपिक के 2406, कार्यपालक सहायक के 1203, डाटा इंट्री ऑपरेटर के 12 और आईटी ब्वॉय के 1203 पद शामिल हैं
 
33 हजार से अधिक घरों तक पहुंचेगा पानी
 
पटना. जेएनएनपआरएम योजना के तहत पटना जलापूर्ति योजना में शेष कार्यों को पूरा करने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है. मंगलवार को प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दी. शेखपुरा, एसके नगर, एसके पुरी, अंटा घाट एवं अदालत गंज में पानी का नेटवर्क स्थापित किया जायेगा. यहां काम होने के बाद 33120 घरों में हाउस कनेक्शन हो जायेगादानापुर : दीघा थाना क्षेत्र में पैदल जा रही साढ़े तीन साल की बच्ची से युवक ने दुष्कर्म किया है. आरोप है कि कराटे शिक्षक ने बच्ची को बहला-फुसला कर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता बच्ची को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया जाता है कि मंगलवार को शाम में तीन साल की मासूम बच्ची अपने घर से पैदल फुआ के घर जा रही थी. इसी दौरान साइकिल सवार युवक ने बच्ची को फुसला कर सुनसान जगह पर ले गया, जहां पर मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. वहीं, आरोपित ने रेप किये जाने से इनकार किया है.बच्ची के शोर मचाने पर युवक ने उसे छोड़कर कर भाग गया. काफी देर तक बच्ची के न लौटने पर उसकी मां व परिजनों ने उसकी फुआ के घर जाकर खोजबीन की. वहां नहीं मिलने पर परिजन उसे ढूढ़ने लगे. तलाश करते हुए परिजननों को मासूम रोते हुए मिली. रोते हुए मां व पिता से बताया कि साइकिल सवार युवक ने मेरे साथ गलत काम किया. परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना पाकर दीघा पुलिस पहुंच कर पीड़ित मासूम बच्ची को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. जानकारी के मुताबिक, बच्ची ने आरोपित की पहचान कर ली है.
फुलवारीशरीफ : यूट्यूब से एटीएम काटने का प्रशिक्षण ले एटीएम काटने वाले गिरोह के दो शातिर बदमाशों को शहर के मिल्लत कॉलोनी मोड़ पर एचडीएफसी के एटीएम का काटते फुलवारीशरीफ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
 
महज छह इंच और एटीएम काट लेते तो लाखों रुपये लूट जाते. दोनों बदमाशों को सीनियर एसपी मनु महाराज ने ऑन  स्पॉट एटीएम में लाकर डेमो कराया. दोनों बदमाशों ने पुलिस आॅफिसर को डेमो के जरिये दिखाया की कैसे वह लोग एटीएम काट कर रुपये लूटना चाह रहे थे. इसी एटीएम को एक साल पहले भी लूटने का प्रयास किया था. एटीएम काटने के में गैस कटर, गैस सिलिंडर समेत अन्य औजारों का इस्तेमाल कर दिखाया. एटीएम लुटेरे सब्जी बाग के स्वर्गीय परवेज अख्तर के पुत्र सरोज अख्तर और खगौल के स्व मानुल हक का बेटा एहतेशाम अहमद को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने दो और लोगों को हिरासत  में लिया है. 
 
सरोज अख्तर मनिपाल यूनिवर्सिटी से बीएससी आईटी, जबकि एहतेशाम पटना कॉलेज से बीए पास कर चुका है. बताया जाता है की ये दोनों जमाल रोड के तृप्ति इंटरप्राइजेज और एआर गैस एजेंसी एसकेपुरी से गैस सिलिंडर, कटर और अन्य सामान खरीद कर लाये थे. इन दोनों दुकानों के स्टाफ की संलिप्तता की जांच के लिए पूछताछ की जा रही है.

Comments

Popular posts from this blog

LIVE: बिलासपुर में बोले मोदी- विरोधियों को समझ नहीं आ रहा BJP से कैसे लड़ें

सिसकता बड़ा भंगाल तड़पता गिरिपार